भवनाथपुर : प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने नामांकन के एवज में रिश्वत मांगे जाने के आरोपित लिपिक चंद्रकांत पांडेय को दोबारा से स्थानीय राजकीय कृत प्लस 2 हाई स्कूल का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का मामला उठाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रमुख ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि बीते माह 03 जनवरी 2024 को जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा के पत्रांक 09 के द्वारा चंद्रकांत पांडेय ( लिपिक ) राजकीय कृत $2 हाई स्कूल भवनाथपुर के विरुद्ध छात्र के नामांकन के एवज में रिश्वत लेने के आरोप की जांचोपरांत प्रशासनिक दृष्टिकोण से उत्क्रमित उच्च विद्यालय गरबांध (नगरउंटारी) में लिपिक के पद पर स्थानांतरण किया गया था।
Advertisement
इतना होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की मिलीभगत से स्थानांतरित लिपिक चंद्रकांत पांडेय को दोबारा से अपने पूर्व विद्यालय राजकीय कृत $2 हाई स्कूल भवनाथपुर का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया, जो बेहद जघन्य और निंदनीय है। विभाग के कृत्य से स्थानीय लोगों के आलावे विद्यालय के शिक्षक और कर्मी हतप्रभ हैं तथा विभाग के प्रति आक्रोश में हैं।
प्रमुख ने कहा कि इसी आरोपित लिपिक की मिलीभगत से राजकीय कृत $ 2 उच्च विद्यालय भवनाथपुर का प्रभारी प्रधानाध्यापक दो सत्रों से बिना एसएमसी का गठन किये ही विद्यालय में जमा राशि का मनमाने तरीके से दुरुपयोग कर रहें हैं। जबकि विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि बिना एसएमसी के अनुमति के कोई भी विद्याकय की सरकारी राशि खर्च न किया जाए।
Advertisement
जबकि इस विद्यालय में एसएमसी का अस्तित्व ही नहीं है, तो राशि कैसे खर्च की जा रही है, ये अपने आप में बहुत बड़ा यक्ष प्रश्न है। उन्होंने लिपिक चंद्रकांत पांडेय को राजकीय कृत $2 उच्च विद्यालय भवनाथपुर में दिया गया अतिरिक्त प्रभार तत्काल रद्द किए जाने और उक्त विद्यालय के प्रभारी के विरुद्ध एसएमसी का गठन नहीं करने और मनमानी तरीके से विद्यालय की राशि का दुरुपयोग करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।