गढ़वा : प्रांतीय यादव महासभा झारखंड द्वारा राज्य के 24 जिलों में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाने के निर्णय के तहत, जिला गढ़वा में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन उत्सव गार्डन, नवादा मोड़ पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपरांत हुई, जिसके बाद रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य से प्राप्त निर्देशों के अनुसार किया गया है। गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिलों में जन्माष्टमी का महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
27 अगस्त 2024 को सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रसाद वितरण के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूनम श्री, गढ़वा जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव, रामजी यादव, गणेश यादव, संतोष यादव, प्रोफेसर नागेंद्र यादव, इंजीनियर श्यामदास यादव, जिप उपाध्यक्ष सत्या नारायण यादव, संजय यादव, केके यादव, संतोष कुमार यादव, विजय यादव, मिंटू यादव, अरविंद यादव, अखिलेश यादव, रमन प्रखंड अध्यक्ष प्रताप कुमार यादव, रुपेश यादव, उमाकांत यादव, सुनील प्रसाद यादव, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोनू यादव, विजय यादव, सतवंत यादव, अमरेश यादव, बलवंत यादव, जसवंत यादव, रंजन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं का धन्यवाद दिया गया।