भवनाथपुर : भवनाथपुर, पंडरिया: पंडरिया निवासी श्याम सुंदर मेहता ने स्थानीय थाना में अपने पाटीदारों के खिलाफ खेत में लगाए गए इमारती लकड़ी और फलदार पौधों को नष्ट करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
सयामसुंदर मेहता ने अपने आवेदन में बताया कि उन्होंने लगभग बीस दिन पूर्व भवनाथपुर वन विभाग की नर्सरी से सागवान, आम, कटहल और अन्य इमारती व फलदार पौधों को लाकर अपनी निजी जमीन पर लगाया था। मंगलवार की सुबह, उनके पाटीदार नंदू मेहता, गुलाब मेहता, मूंदीरिका मेहता और पिंटू मेहता ने खेत में लगे घेरान और सभी पौधों को उखाड़कर फेंक दिया।
इस घटना के समय सयामसुंदर मेहता अपने कार्य से घर से बाहर थे, और ग्रामीणों से उन्हें इस तोड़फोड़ की सूचना मिली।
Advertisement
बताया जाता है कि सयामसुंदर मेहता पर्यावरण और खेती-बाड़ी के प्रति काफी सजग व्यक्ति हैं। उन्होंने पहले भी कई एकड़ पथरीली जमीन में मनरेगा के तहत बागवानी की है, जिसमें खेती-बाड़ी के साथ-साथ कई फलदार और इमारती लकड़ी के पौधे बड़े हो चुके हैं।
इस घटना के बाद से स्थानीय स्तर पर विवाद की स्थिति बन गई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।