कांडी : पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में बालू लदे दो ट्रक जिसका नंबर CG 15 DH 8725 तथा CG 04 JD 1540 को जब्त कर थाना लाई है।
थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि बालू लदे दोनों ट्रक को कांडी - मोखापी मोड़ सड़क में सतबहिनी मोड़ से जब्त की है। थाना प्रभारी ने बताया कि रात्रि में पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने फोन किये थे कि यहां आइए दो ट्रक को पकड़ा हूँ, जिस पर अवैध बालू लदा हुआ है।जिसके बाद पुलिस ने बालू लदे उक्त दोनों ट्रक को जब्त कर थाना ले आई है। दोनों ट्रक राणाडीह बालू घाट से बालू लेकर भवनाथपुर जा रही थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि खनन विभाग को लिखित सूचना दी जा रही है। अब विभाग जांच करेगी कि दोनों ट्रक पर जो बालू लोड है वह वैध है या अवैध।