भवनाथपुर : प्रखंड के डीएवी विद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर राधा कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें मुन्हें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और एक से बढ़कर एक राधा कृष्ण के मनमोहक रूप को धारण किया।
बच्चों ने विद्यालय रैंप पर मनमोहक रूप सज्जा में आकर अलग-अलग भावों को दिखाया और उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता-पिता अपने बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में देखकर अत्यंत खुश हुए और विद्यालय के इस प्रयास के लिए काफी सराहना की। प्रतियोगिता में राधा के रूप में सबसे अच्छा प्रदर्शन निकिता सिंह और मनु सिंह का रहा। जबकि कृष्ण के रूप में रिशु देव और शौर्य सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया।
Advertisement
मौके पर शिक्षिका शबनम खातुन, रंजना वर्मा, आरती सहदेव, शालवी कुमारी, कुमारी शशिबाला, अमृता सोनम आदि उपस्थित थे।