गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा नगर क्षेत्र के सभी 33 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 113वां एपिसोड सुना गया। बूथ नंबर 128 पर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, संतोष कश्यप, कैलाश कश्यप, गिरधारी सोनी, छोटन सोनी, रमेश कुमार, लखन गुप्ता, विवेक सोनी, विकास सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया 'मन की बात' कार्यक्रम बहुत ही ज्ञानवर्धक है। इससे देश के युवाओं को नई-नई जगहों और जानकारियों के बारे में जानने का अवसर मिलता है।
Advertisement
उन्होंने इस कार्यक्रम को लोगों के लिए प्रेरणादायक और उपयोगी बताया।