whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21033360
Loading...


बाल विकास के लिपिक भी अब हड़ताल में जाने की तैयारी में

location_on गढ़वा access_time 24-Aug-24, 06:36 PM visibility 343
Share



बाल विकास के लिपिक भी अब हड़ताल में जाने की तैयारी में
काला बिल्ला लगाकर अपनी मांग रखते बाल विकास परियोजना के लिपिक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



- सावित्रीबाई फुले जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं और कार्य होंगे प्रभावित गढ़वा : समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों की हड़ताल अभी समाप्त ही हुई है कि अब बाल विकास परियोजना के लिपिक भी हड़ताल में जाने की तैयारी में हैं। बाल विकास अंतर्गत कार्यरत लिपिक भी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यालय कार्यों का निष्पादन कर रहे है। उन्होंने हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी है। जिला समाज कल्याण कार्यालय, गढ़वा में कार्यरत सभी तीनों लिपिक प्रभात लकड़ा सुदीप परिया और मनोज कुमार को काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए देखा गया। शनिवार को कर्मी प्रथम पाली में कलमबंद हड़ताल पर रहे। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हमारे संघ द्वारा विगत कुछ वर्षों से आईसीडीएस लिपको के लिए पूर्व की नियमावली 2006 को संशोधित करते हुए प्रोन्नति देने के लिए बार-बार पत्र के माध्यम से अनुरोध किया जाता रहा है।
परंतु इस संदर्भ में अब तक विभाग के तरफ से कोई पहल नहीं किया गया है। सुदीप परहिया ने बताया कि झारखंड राज्य गठन के बाद से न तो आईसीडीएस में लिपिको की नियुक्ति की गई है और न ही हमलोगों को प्रोन्नति दी जा रही है। हमारी प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतनमान 1900 से बढ़कर 2400 ग्रेड पे करना, 2 वर्षों के उपरांत सेवा संपुष्टि तथा नियमित पदोन्नति प्रदान करना आईसीडीएस के लिपिक के लिए एक स्पष्ट नियमावली तथा सीमित परीक्षा के माध्यम से हम सभी लिपिकों को सीडीपीओ के पद पर पदोन्नति के लिए पद आरक्षित करने के लिए अनुरोध किया गया है। इन्होंने बताया कि हमारी मांग पूरा नहीं होने पर एक सितंबर से आंदोलनरत सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। समाज कल्याण कार्यालय गढ़वा में कार्यरत लिपिकों को हड़ताल में चले जाने से विभाग द्वारा संचालित स्कूली लड़कियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कार्य प्रभावित हो सकते हैं।




Trending News

#1
पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

#2
अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

#3
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

#4
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#5
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM


Latest News

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play