whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28180204 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भवनाथपुर: 25 से 27 अगस्त तक पल्स पोलियो अभियान, 37800 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

location_on भवनाथपुर access_time 24-Aug-24, 02:54 PM visibility 726
Share



भवनाथपुर: 25 से 27 अगस्त तक पल्स पोलियो अभियान, 37800 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
बैठक में उपस्थित लोग


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : आगामी 25 से 27 अगस्त तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार ने शनिवार को सीएचसी में सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बैठक में सभी सुपरवाइजरों को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 25 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बूथ पर दवा पिलाई जाएगी, जबकि 26 और 27 अगस्त को घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान के तहत केतार, खरौंदी और भवनाथपुर में कुल मिलाकर 37,800 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के लिए 178 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें सेविका और सहिया कार्यरत रहेंगी, और इनके सुपरविजन के लिए 37 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
Advertisement
बैठक में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोग खोज अभियान पर भी चर्चा की गई। इस अभियान के तहत सहिया घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी और रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय को भेजेंगी। इसके बाद जिला स्तर से प्रतिनियुक्त चिकित्सकों द्वारा रोगियों का इलाज किया जाएगा। इस बैठक में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉक्टर भरत भूषण, एनसीडी काउंसलर राजकुमार वर्मा, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक, सभी सीएचओ, बीटीटी सहिया साथी, एएनएम एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play