whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21032594
Loading...


खपरो के 100 व हरैया के 50 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 23-Aug-24, 05:29 PM visibility 389
Share



खपरो के 100 व हरैया के 50 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



शामिल होने वाले प्रत्येक लोग हैं पार्टी के लिए महत्वपूर्ण : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत खपरो के 100 से अधिक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर सभी को झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने पार्टी के नीति, सिद्धांतों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार पूरे राज्य में बेहतर कार्य कर रही है।
झारखंड सरकार की जनोपयोगी योजनाओं एवं गढ़वा में हो रहे बेहतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपनाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो में शामिल होने वाले प्रत्येक लोग काफी महत्वपूर्ण हैं। इन सभी लोगों के आने से पार्टी और अधिक मजबूत हो रही है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से विनोद राम, अनिल कुमार, उमेश राम, कुलदीप राम, रमेश राम, सतन राम, संजय राम, बाबूलाल राम, शिवलाल राम, छोटेलाल राम, सुभाष राम अब्दुल मनान अंसारी, एकरामुद्दीन अंसारी, मंजर अंसारी, इस्तेखार अंसारी, खलील अंसारी, मफुज आलम, असलम अंसारी, असमुद्दीन अंसारी, नेसार अंसारी, सुल्तान अंसारी, हसीब अंसारी, अकबर अंसारी, इल्जाम अंसारी, रेयाज अंसारी, एनुअल अंसारी, हशिम अंसारी, तौकीर अंसारी, सफीउल्लाह अंसारी, सहित 100 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
युवाओं के कंधे पर होती है समाज की बड़ी जिम्मेवारी : मंत्री गढ़वा प्रखंड अंतर्गत हरैया गावं के 50 से अधिक लोगों ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से डब्लु पासवान, लवकेश पासवान, आनंद पासवान, पिंटु पासवान, प्रिंस पासवान, उदय सिंह सहित 50 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि युवाओं के कंधे पर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है। युवा जिस क्षेत्र में अपनी ताकत लगा दें उसमें सफलता निश्चित है।
मंत्री ने कहा कि आज काफी संख्या में युवाओं ने झारखंड सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो का दामन थामा है। सभी लोगों के मन में झारखंड की वर्तमान सरकार को पुनः मौका देने की तमन्ना है। पार्टी में शामिल सभी युवाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़वा से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को जीताने एवं राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप दुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#2
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#3
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#4
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#5
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM


Latest News

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play