whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173502 readers visited
Loading...

Advertisement

17 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगी गढ़वा विधान सभा की तीन प्रमुख सड़कें, मिली स्वीकृति

location_on गढ़वा access_time 23-Aug-24, 05:11 PM visibility 671
Share



17 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगी गढ़वा विधान सभा की तीन प्रमुख सड़कें, मिली स्वीकृति
मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा की छोटी से छोटी विकास कार्यां को साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि लगभग हर रोज एक ही प्रकार की बातें सुन और पढ़कर आप बोर तो नहीं हो रहे। लेकिन मैं हर बार आप सभी से गढ़वा की छोटी से छोटी विकास की बातें साझा करके स्वयं को सौभाग्यशाली समझता हूं। पुनः आज गढ़वा की एक एवं मेराल प्रखंड की दो प्रमुख सड़कों की स्वीकृति मुझे काफी सुकून दे रही है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 17 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि छतरपुर पंचायत के छतरपुर एवं झलुआ की सभी कच्ची सड़कों को जोड़कर क़रीब नौ किमी से अधिक सड़क बनाई जाएगी।
Advertisement
इस सड़क के निर्माण के बाद पूरे छतरपुर-झलुआ ग्राम में एक भी कच्ची सड़क नहीं रह जाएगी। यह पथ दो स्थानों पर बाईपास, दो जगहों पर शंखा-खजूरी रोड एवं तीन स्थानों पर नामधारी कॉलेज-कोरवाडीह-पचपड़वा रोड में जुड़ता है। यह पथ पूरे छतरपुर पंचायत के लिए सबसे बड़ा उपहार है। इसका निर्माण 10 करोड़ 33 लाख 93 हजार 400 रूपये की लागत से किया जाएगा। जबकि अटौला बस स्टैंड से औरइया पथ भी स्थिति अत्यंत जर्जर थी। यह सड़क औरइया के ग्रामीणों से मेरे किए वादे में शामिल था। रजबंधा देवी मंडप से भंडार होते हुए भंडार स्कूल तक का पथ निर्माण भी अत्यावश्यक था। बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। इन तीनों सड़कों की स्वीकृति हम सबके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
Advertisement
छह करोड़ 91 लाख 26 हजार 300 रूपये की लागत से 5.68 किमी लंबी इन दोनों सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि बेहतर सड़क की कनेक्टिविटी से गढ़वा का एक भी गांव वंचित नहीं रहे। प्रत्येक गांव एवं टोला तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दिशा में काफी तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क ही विकास का आइना होता है। क्षेत्र में यदि अच्छी सड़क न हो तो अन्य विकास कार्य भी अधुरे लगते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा में अब तक अधिसंख्य गांव में सड़क, पुल, पुलिया आदि का निर्माण किया जा चुका है। शेष बचे क्षेत्र में शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। केंद्र के सहयोग के बगैर राज्य में हो रहा है ऐतिहासिक कार्य : मंत्री झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि केंद्र के सहयोग के बगैर राज्य में लगातार ऐतिहासिक कार्य हो रहा है।
Advertisement
यह राज्य एवं राज्य की जनता के हित में बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उदासीनता के बाद भी राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से अबुआ आवास दे रही है। जिसके तहत सभी बेघरों को अपना छत का सपना पूरा हो रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे राज्य गठन के इतने वर्षों बाद एक अपनी सरकार आई है, जो सिर्फ़ झारखंडियों के लिए काम कर रही है। माताओं बहनों के खाते में खटा-खट रुपये आ रहे हैं, दो लाख तक का कृषि ऋण माफ कर दिया गया, 200 यूनिट बिजली भी फ्री कर दी गई है। ऐसी बहुत सारी योजनाएं जनहित में चलायी जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि सभी किसानों के खेतों में अच्छी फसलें लहलहायें एवं घरों में ख़ुशियां आये यही राज्य वासियों के लिए शुभकामना है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play