whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173366 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 31 अगस्त है नामांकन की अंतिम तिथि

location_on गढ़वा access_time 22-Aug-24, 03:24 PM visibility 680
Share



बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 31 अगस्त है नामांकन की अंतिम तिथि
दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ करते अतिथि एवं उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गढ़वा समाहरणालय के सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम, एफपीओ, किसान मित्र, एचडीएफसी एर्गो कंपनी के प्रतिनिधि, पलामू लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद के प्रतिनिधि, गढ़वा, भवनाथपुर और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक के प्रतिनिधि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से योजना की पूरी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल-2024 के लिए किसानों का बीमा कराया जा रहा है।
Advertisement
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान सिर्फ 1 रुपया टोकन राशि के रूप में जमा कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऋणी और गैर-ऋणी दोनों किसानों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। गैर-ऋणी किसान अपने फसल बीमा के लिए सहकारी शाख समितियों, झारखंड राज्य सहकारी बैंक, प्रज्ञा केंद्र (CSC), या योजना के पोर्टल www.pmfby.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व संबंधी प्रपत्र, बटाई प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और फसल बुआई का स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र जमा करना होगा। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, एटीएम, बीटीएम, किसान मित्र, और एफपीओ से आग्रह किया कि वे योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और किसानों को फसल बीमा के लिए प्रोत्साहित करें।
Advertisement
किसानों के लिए किसी भी जानकारी के लिए जिला सहकारिता कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, या कृषि रक्षक के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क करने का सुझाव दिया गया। कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिला परिषद सदस्य एवं कृषि एवं उद्योग समिति के सभापति शंभू राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, और जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद आदि भी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play