whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169606 readers visited
Loading...

Advertisement

भाजयुमो के नेतृत्व में युवा आक्रोश रैली की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस का आयोजन, भ्रष्ट सरकार के खिलाफ गूंजे नारे

location_on गढ़वा access_time 21-Aug-24, 06:41 PM visibility 680
Share



भाजयुमो के नेतृत्व में युवा आक्रोश रैली की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस का आयोजन, भ्रष्ट सरकार के खिलाफ गूंजे नारे
मशाल जुलूस के दौरान भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी की अध्यक्षता में युवा आक्रोश रैली की पूर्व संध्या पर गोविंद हाईस्कूल के मैदान से रंका मोड़ तक एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान "भ्रष्ट झामुमो सरकार मुर्दाबाद" और "युवा विरोधी सरकार वापस जाओ" जैसे जोरदार नारे लगाए गए, जिससे माहौल में उत्साह और आक्रोश की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने हेमंत सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि झारखंड की आम जनता इस सरकार के अधीन विभिन्न प्रकार की प्रताड़ना का शिकार हो रही है। उन्होंने कहा कि युवा, किसान, और महिलाएं सभी इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं। भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने गढ़वा की जनता की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां लोग झामुमो मंत्री के आतंक से त्रस्त हैं और भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
Advertisement
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है ताकि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में युवाओं को रोजगार और उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार में मंत्री और विधायक राज्य को लूटने में लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान, नेता भगत सिंह साहू, जिला महामंत्री संतोष दुबे, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play