whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173028 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भाजपा नगर मंडल गढ़वा की बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

location_on गढ़वा access_time 21-Aug-24, 05:52 PM visibility 765
Share



भाजपा नगर मंडल गढ़वा की बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर
उपस्थित भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा द्वारा मेलोडी मंडप टी ग्रुप छठ घाट के पास मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने की, जबकि मंडल प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और वंदे मातरम गीत गाकर किया गया। बैठक का संचालन लखन गुप्ता ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन टिंकू गुप्ता द्वारा किया गया। नगर मंडल के संयोजक दीपक तिवारी ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करने का आह्वान किया।
Advertisement
मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गढ़वा नगर मंडल से 5 से 10 हजार युवाओं के शामिल होने की योजना है। प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं और उन्हें पूरी जी-जान से पार्टी की सेवा करनी है। उन्होंने स्थानीय विधायक की तानाशाही और तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध करते हुए गढ़वा विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प लिया। बैठक में नए कार्यकाल के लिए देवेंद्र गुप्ता को नगर मंडल का महामंत्री चुना गया, और उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।
Advertisement
देवेंद्र गुप्ता ने अपने चयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने कार्य में खरे उतरने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती से जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। इस अवसर पर गौरी बिंद, डॉ. सतेंद्र संकर महतो, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, बंधु राम, राजू सोनी, विशाल गुप्ता, अजय पासवान, दामोदर ठाकुर, चंदन स्वामी, शुभम केसरी, सोमनाथ सोनी, जितेंद्र कुमार, विकास सोनी सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play