गढ़वा : ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन बुधवार को सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक इंदु भूषण लाल ने प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए।
समापन समारोह में निदेशक इंदु भूषण लाल ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां की आर्थिक स्थिति मुख्यतः कृषि पर निर्भर है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आग्रह किया कि वे परंपरागत कृषि के बजाय तकनीकी कृषि को अपनाकर सफल उद्यमी बनें, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हो, बल्कि वे अन्य लोगों की भी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें।
संकाय मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आपने जो सीखा है, उसे अपने कृषि कार्य में लागू करें और अपने क्षेत्र में एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाएं।
Advertisement
पंकज कुमार वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान स्वरोजगार में महत्वपूर्ण साबित होगा।
इस कार्यक्रम में रुस्तम अली, अभिषेक तिवारी, सुरेंद्र रवि, प्रेमनाथ, और प्रद्युम्न भी उपस्थित थे।