कांडी : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित लक्ष्मी चन्द्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह सह कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 सितम्बर को मोरहाबादी रांची में आयोजित आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा किया गया। कांडी मंडल से लगभग 500 भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए रांची जाएंगे। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
मौके पर प्रभारी विरेन्द्र दुबे, नव मनोनीत भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, मुखिया ललित बैठा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरेश चंद्र, महामंत्री भोला मेहता, सीताराम तिवारी, ललन राम, भोला पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह, राम लखन चंद्रवंशी, चंद्रमणि मिश्रा, मोतीलाल यादव आदि लोग उपस्थित थे।