-जिला, प्रखंड व सेक्टर कमिटी की हुई समीक्षा
गढ़वा : बहुजन समाज पार्टी की जिला एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को चिरौंजिया स्थित कार्यालय में हुई। इसमें गढ़़वा रंका विधानसभा प्रभारी अजय चौधरी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम की शुरूआत भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने पार्टी की मजबूरी व विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने जिला, प्रखंड व सेक्टर कमिटी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी को जिला से लेकर बूथ स्तर मजबूत करने में सभी के सहयोग की जरूरत है। आसन्न विधानसभा चुनाव में हम मजबूरी से चुनाव लड सके।
Advertisement
इसके लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने कहा कि बसपा बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय पर आधारित पार्टी है। इस पार्टी में सभी जाति धर्मों का ख्याल रखा जाता है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से मजबूती से चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए वे बूथ स्तर तक जाकर पार्टी की विचारधारा को लोगों बताएंगे। बैठक में सभी लोगो को अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती करने की जिम्मेवारी सौंपी गई।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, नथुनी राम, नंदा पासवान,उमाशंकर राम, विश्वनाथ चंद्रवंशी, कमलेश ठाकुर, मुंगालाल राम, वृजनाथ आर्य, वीरेंद्र साव, जिला महासचिव शिवशंकर मेहता, विनोद चौधरी जैनुल अंसारी, शिवशंकर राम आदि उपस्थित थे।