बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में सोमवार को बस स्टैंड व सब्जी बाजार में असहाय व गरीबों के बीच 500 मास्क, 500 आर्सेनिक एल्बम 30होम्योपैथी दवा और लगभग दो सौ लोगों के बीच सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि मोदी जी गरीब, दलित के नेता हैं। इसलिए पार्टी ने यह निर्णय लिया कि मोदी जी के जन्म दिवस पर मिठाई नही बांटकर इस वैश्विक महामारी में कोरोना से लड़ने के लिए गरीबों के बीच कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया जाए। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी मुकेश चौबे ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन पर जहां एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को गरीब वंचित लोगों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
वही इस प्रदेश की गूंगी, बहरी, लंगड़ी सरकार गरीबों और किसानों के ऊपर लगातार अत्याचार कर रही हैं। ऐसी महामारी में भी सरकार जेब भरने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक विधायक भानु प्रताप शाही विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे, किसी गरीब, किसान, व्यवसायी, नौजवान को इस सरकार से लूटने नहीं दिया जाएगा।
मौके पर अनिल चौबे, रामकृपाल द्विवेदी, राकेश चौबे, शैलेंद्र शुक्ला, आशुतोष पांडेय, जितेंद्र चंद्रवंशी, राजेंद्र प्रताप देव, सत्येंद्र चौधरी, शैलेंद्र पांडेय, सूरत सिंह, पंकज यादव,कमला चौधरी, अभिषेक चौबे, आशुतोष पांडेय, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने किया।