गढ़वा : पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे के निर्देश पर सदर पुलिस थाना के सामने व्यापक मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने लगभग सैकड़ों मोटरसाइकिलें पकड़ीं। इस अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रिपल लोडिंग, कागजात, तेज रफ्तार, हेलमेट जैसी महत्वपूर्ण चीजों की जांच की।
सदर थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि यह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगाया गया है। जांच के दौरान जिनके पास आवश्यक कागजात नहीं पाए गए, उन्हें डीटीओ द्वारा जुर्माना कर उनकी बाइकें छोड़ दी गईं। थाना प्रभारी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि इससे खतरा बढ़ सकता है।
Advertisement
यह अभियान शहर में सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।