whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173751 readers visited
Loading...

Advertisement

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

location_on गढ़वा access_time 17-Aug-24, 03:22 PM visibility 686
Share



आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
बैठक करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की सुचारू रूप से संपन्नता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से कमजोर/गंभीर मतदान केन्द्रों की पहचान, अंतर्राज्यीय और अंतरजिला चेकपोस्ट की स्थापना, रिलोकेशन, P-2 डिस्पैच, P+1 आगमन, हेलीकॉप्टर ड्रॉपिंग, इंटरमीडिएट स्ट्रॉन्ग रूम, क्लस्टर, और मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के विषयों पर गहन समीक्षा की गई। इसके अलावा, विगत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में 50% से कम मतदान वाले केन्द्रों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Advertisement
बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित थे। इस दौरान, पिछले लोकसभा चुनाव की सफल कार्यान्वयन की बात करते हुए आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए तैयारियों को लेकर विस्तृत निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखर जमुआर ने सभी अधिकारियों से न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, और रैंप जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने की बात कही।
Advertisement
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे धोती साड़ी वितरण योजना, साइकिल वितरण योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और छात्रवृत्ति योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर भी जोर दिया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play