रंका : रंका अनुमंडल मुख्यालय के दुर्गा मण्डप में पूजा समिति के पदाधिकारियों का बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा मण्डप के प्रांगण में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर माँ काली युवा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ दुर्गा मंडप में एक बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता पंचायत रंका कला के मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी राजेश मधेशिया ने किया। बैठक में पिछले वर्ष की आमद एवं खर्च का विवरण प्रस्तुत किया गया।
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की पूजा के लिए कहीं से भी बस और ट्रक से चंदा नहीं लिया जाएगा। दुर्गा पूजा मनाने हेतु सभी हिंदू समाज के लोगों से आपेक्षित आर्थिक सहयोग लिया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष रंजीत शौंडिक, शशि सोनी, सूरज मधेसिया, भोला अग्रवाल, प्रेम पाल, राजन कुमार, रंजन शौंडिक, पवन पाण्डेय, शुभम झा, सानू सिन्हा, राम बाबू ठाकुर, राजीव ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, विकास मधेसिया, बैकुंठ कुमार, गणेश कुमार, डेविड गुप्ता, पप्पू मधेसिया, धर्मेंदर कुमार, पप्पू श्रीवास्तव, सोनू तिवारी, हिमांशु कुमार, राजन गुप्ता, ओमप्रकाश कुमार गुप्ता, अक्षय कुमार, गुन्नू शंकर, लाल बाबू, उदय कुमार, नीरज कुमार, अखिलेश अग्रवाल, सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।