रमना : इस कलयुग में माता-पिता से बड़ा हो गया रुपया। इस रूपये के चलते ही पुत्र ने अपनी मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया।
जानकारी के अनुसार टंडवा पंचायत के निमियां टोला निवासी आशा कुंवर को मंगलवार की रात्रि उनके पुत्रों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
घटना में संबंध में पीड़िता की पुत्री ने बतायी कि मेरे भाई और भाभी को लगता है कि मां पेंशन की सारी रकम अपनी पुत्री को दे देती है। इसी बात से खफा होकर राजेश और दिनेश ने मां के साथ मारपीट किया और मुझे भी मारने का प्रयास किया।