-डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडेय ने किया परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
-सांस्कृतिक कार्यक्रम को ले तैयारी जोरों पर
गढ़वा : जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान वह राज्य एवं जिले में विकास से संबंधित आंकड़ा प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सरकार की नीतियों से जनता को अवगत कराएंग। इस दौरान मंईया सम्मान योजना के लाभुकों के बीच राशि का वितरण किए जाने की भी योजना है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को ले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। जिला प्रशासन के निर्देश पर संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कराई जा रही है।
Advertisement
परेड में कुल आठ टुकड़ियां शामिल होंगी। जिसमें सीआरपीएफ जिसका कमान हरि राम जाट कर रहे है । जिला सशस्त्र बल कमान एसआई, सदानंद झा गृह रक्षा वाहिनी कमान एसआई प्रकाश लकड़ा, एसआईएस बेलचंपा कमान बबलू कुमार एनसीसी नामधारी कमान सूरज कुमार तिवारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गढ़वा कमान रूबी कुमारी, आरके पब्लिक स्कूल कमान अभिषेक कुमार पाल, ज्ञान निकेतन कांवेंट स्कूल गढ़वा कमान नीलेश पांडेय शामिल है। राष्ट्रगान में दो टीम चयनित हुए है। ज्ञान निकेतन कांवेंट स्कूल की छात्राएं एवं संगीत कला महाविद्यालय की छात्राएं ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी,वैष्णवी कुमारी, वारिधि सिंधु, परिधि कुमारी, खुशी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान पांडये, मधु कुमारी, उज्जवला कुमारी, कोमल कुमारी, मुस्कान कुमारी, सौम्या कुमारी, अंजली कुमारी, अमिता कुमारी को शामिल किया गया है।
Advertisement
बेस ड्रम बैंड सीटू पाल, आर्य केशरी, अमित कुमार, सिद्धान्त कुमार, गोबिंद केशरी, भाष्कर तिवारी ने अपनी प्रस्तुति देंगे। बिगुल धुन पर नीलेश सोनी परेड का प्रथम कमान सार्जेंट मेजर संदीप कुमार एवम द्वितीय कमान सार्जेंट पंकज कुमार भारती होंगे। राष्ट्रगान बैंड बिगुल धुन संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी के निर्देशन में मनमोहक तरीके से प्रस्तुत कराया जाएगा।
इस अवसर पर डी,डी,सी पशुपति नाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार आदि उपस्थित थे। इधर विभिन्न चौक चौराहों पर तिरंगा की बिक्री के लिए दुकान सज गए हैं। लोग अपनी जरूरत के अनुसार तिरंगा खरीद रहे हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर दो सौ रूपये तक के तिरंगा बिक रहे हैं।