whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173517 readers visited
Loading...

Advertisement

अपने हक के लिए किसी के आगे झुकता नहीं है पाल समाज : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 14-Aug-24, 11:01 AM visibility 690
Share



अपने हक के लिए किसी के आगे झुकता नहीं है पाल समाज : मंत्री मिथिलेश
महारानी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करते मंत्री मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मंगलवार को नीलांबर-पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन टाउन के समीप महारानी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया। पाल महासंघ गढ़वा के तत्वावधान में उनकी पुण्य तिथि पर टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप जलाकर किया। तत्पश्चात महारानी अहिल्या बाई की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। साथ ही टाउन हॉल परिसर में स्थित नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महारानी अहिल्या बाई की जीवनी पर आधारित पुस्तक का अनावरण भी किया गया।
Advertisement
पाल समाज के लोगों ने मंत्री को पगड़ी बांधकर, बड़ा माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने महारानी अहिल्या बाई को शत शत नमन करते हुए कहा कि इस प्रतिमा का अनावरण पूरे समाज के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने पाल महासंघ के पिछले कार्यक्रम में गढ़वा में महारानी अहिल्या बाई की प्रतिमा लगाने का वादा किया था, वह आज पूरा हो गया है। ऐसी विरांगना नारी पर सभी को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाल समाज कहीं से भी कमजोर नहीं है, यह समाज अपने हक, अधिकार के लिए किसी से समझौता नहीं करता है और न ही किसी के आगे झुकता है। पाल समाज सभी क्षेत्रों में काफी तेजी से खुद को स्थापित कर रहा है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रतिमा लगाने का बहुत बड़ा महत्व है। आने वाली पीढ़ी को उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा। ऐसी महान हस्तियों को इतिहास जानना नई पीढ़ी को अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम क्षेत्र में सिर्फ मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराना ही नहीं है। बल्कि सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करना भी कर्तव्य होता है। युवा समाजसेवी राकेश पाल ने प्रतिमा अनावरण के लिए मंत्री श्री ठाकुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर हमारे समाज की आन, बान और शान हैं। इनकी जीवनी से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर जितेंद्र पाल, रमेश पाल, धमेंद्र पाल, श्याम बिहारी पाल, राजकिशोर पाल, सुखबीर पाल, सुधीर पाल आदि ने विचार व्यक्त किया।
Advertisement
पाल समाज के लोगों ने गढ़वा में पाल छात्रावास बनवाने सहित कई मांगें रखीं। इससे संबंधित मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश पाल ने किया। मौके पर मुख्य रूप से नगर परिशद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, आशिश अग्रवाज, सुमित पाल, चंदा देवी, बुधन पाल, विवेकानंद पाल, सुरेंद्र पाल, रामनाथ पाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play