कांडी : प्रखण्ड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत सोनपुरवा गांव में डायरिया से दर्जनों महिला, पुरुष व बच्चे बीमार हैं। जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर और कुछ का गढ़वा निजी अस्पताल व रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक कोई भी सरकारी स्तर पर कोई सुविधा नहीं मिली है। अभी भी गांव स्तर पर अजय पाल 40 वर्ष पिता वृक्षा पाल, अनिता देवी 42 वर्ष पति उमेश साव, बिपिन गुप्ता 23 वर्ष पिता नागेश्वर साव, बिगन राम 52 वर्ष पिता जीतन राम डायरिया से पीड़ित हैं और इलाजरत हैं। लोगों ने बताया कि गांव में डायरिया तेजी से फैल रहा है। अगर जल्द मेडिकल टीम नहीं आती है तो स्थिति और भयावह हो सकती है।