गढ़वा : झारखंड राज्य के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में "कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रमकंडा, गढ़वा में आयोजित हुआ, जिसमें रमकंडा प्रखण्ड के शिक्षक/कर्मचारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारोटेफ जिला अध्यक्ष सुशील कुमार और जिला प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार यादव थे। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों को संगठन की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा, "झारोटेफ संगठन ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ दिलाया है और अब संगठन की 11 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
Advertisement
" उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे इस संगठन के साथ तन, मन, धन से जुड़े रहें।
जिला प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी चट्टानी एकता से चार्टर्ड ऑफ डिमांड्स में वर्णित मांगों को पूरा कराने में सहयोग करें। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रखंड स्तर पर संगठन की इकाई का गठन भी किया गया, जिसमें अशोक कुमार राम को प्रखंड अध्यक्ष और सौरभ कुमार को प्रखंड सचिव चुना गया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों से अपने घरों/विद्यालयों में एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में विकास कुमार, शाह आलम, विजय पासवान, ब्रह्मदेव राम, रवींद्र कुमार, ब्रजेश पांडे, चंदन कुमार भारती, पंकज कुमार, अनिल यादव सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
Advertisement
कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक नारों के साथ किया गया, जिसमें सभी ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।