गढ़वा : भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में महिला अत्याचार के विरोध में हेमंत सरकार के खिलाफ आज चिनियां मोड़ (काली स्थान) से समाहरणालय तक आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य झारखंड में बढ़ते महिला अत्याचार और सरकार की विफलता को उजागर करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह ने झारखंड की झामुमो सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं को केवल धोखा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नई मंईया योजना एक चुनावी लालीपाप है, जिसका उद्देश्य केवल महिलाओं को भ्रमित करना है। सीमा सिंह ने आरोप लगाया कि झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार तेजी से बढ़ा है, लेकिन सरकार कार्रवाई करने में असफल रही है।
Advertisement
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने इस अवसर पर कहा कि झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकना ही झारखंड की महिलाओं को न्याय दिलाने का एकमात्र उपाय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वे सत्ता में आने के बाद भुला दिए गए।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा कि झारखंड की महिलाएं भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर कई बार अत्याचार हुए हैं, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई महिलाओं के लिए योजनाओं को झामुमो सरकार ने बंद कर दिया, जिससे महिलाओं को काफी नुकसान हुआ है।
Advertisement
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर सुरज गुप्ता, बृजेश उपाध्याय, बिनय चौबे, जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, रितेश चौबे, मधुलता, रीना बारी, विकास तिवारी, मीरा यादव, पार्वती सिंह, सरोज सिंह, गौरी शंकर बिंद, उदय कुशवाहा, गायत्री देवी, शोभा जायसवाल, सुनीता देवी, सुषमा देवी, रीना, पूजा देवी, संगीता देवी, कंचन जायसवाल, अंजु देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, नीलम देवी सहित अन्य सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।