whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173516 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

किसानों को एफपीओ योजना के तहत मिलेगी खाद, बीज और दवाइयों की सस्ती सुविधा

location_on गढ़वा access_time 07-Aug-24, 03:33 PM visibility 679
Share



किसानों को एफपीओ योजना के तहत मिलेगी खाद, बीज और दवाइयों की सस्ती सुविधा
बैठक करते उपायुक्त शेखर जमुआर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित योजना (फॉरमेशन एंड प्रमोशन ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस) के कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति (डीएमसी) की चौथी बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में आहूत की गई। उक्त बैठक में योजना के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु दिशा निर्देश से सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही एफपीओ द्वारा व्यवसाय के लिए विभिन्न लाइसेंस प्राप्ति की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने का किया गया। बैठक के दौरान जिले में गठित एफपीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं एफपीओ संवर्धन हेतु अलग-अलग विभागों/हितधारकों की भूमिका पर तथा अन्य संबंधित विषय वस्तुओं पर चर्चा की गई।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि केंद्र प्रायोजित योजना फॉरमेशन एंड प्रमोशन ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के कार्यान्वयन एवं इसके अनुश्रवण के लिए एफपीओ अर्थात किसानी उत्पादक संगठन (कृषक उत्पादक कंपनी) का गठन किया गया है, जो किसानों का एक समूह है। एफपीओ द्वारा कृषि कार्यों में संलग्न एवं कृषि से जुड़े व्यवसाय के गतिविधियों का संचालन किया जाता है। एफपीओ लघु व सीमांत किसानों का एक समूह है, जिससे उससे जुड़े किसानों को न सिर्फ अपनी उपज का बाजार मिलता है बल्कि खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण आदि खरीदना आसान होता है। कृषकों को एफपीओ से जुड़ने के कारण सेवाएं सस्ती मिलती है और बिचौलियों के मकड़जाल से मुक्ति भी मिलती है। बैठक के दौरान इसी संदर्भ में उपस्थित सभी एफपीओ से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं हीतधारकों की भूमिका पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई।
Advertisement
अपेक्षाकृत धीमी गति से कार्यों का संचालन करने पर उपायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं सभी एफपीओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए अगले बार से प्रतिवेदन को उच्च स्तर पर भेजने की बात कही गई। साथ ही प्रत्येक माह बैठक का आयोजन निश्चित रूप से करने को कहा गया ताकि कार्यों के संचालन में तेजी लाया जा सके एवं आम किसानों को इसका फायदा सीधे तौर पर मिल सके। सभी एफपीओ को कृषि कार्यों में संलग्न कृषकों को योजना से जोड़ते हुए उनके उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। खाद, बीज आदि की उपलब्धता ससमय करने का निर्देश दिया गया। अगले एक माह के अंदर सभी संबंधित एफपीओ को योजनाओं के संचालन हेतु दिए गए सभी पैरामीटर को पूर्ण करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
Advertisement
बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड दीपक पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, जिला अग्रणी बैंक, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये एफपीओ समेत पशुपालन, कृषि, मत्स्य आदि विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play