whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27481387
Loading...


धुरकी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे डीसी - एसपी ग्रामीणों से हुए रूबरू

location_on धुरकी access_time 13-Sep-20, 06:21 PM visibility 660
Share



धुरकी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे डीसी - एसपी ग्रामीणों से हुए रूबरू


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



धुरकी : उपायुक्त राजेश पाठक व एसपी श्रीकांत सुरेश राव ने धुरकी थाना मे रविवार को अचानक पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त ने बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा से ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू कराने की बात कही। वहीं बीडीओ ने ग्रामीणों से कहा की आपलोगों की जो भी समस्या है तो उसे आप उपायुक्त के समक्ष रखें। वहीं इस दौरान ग्रामीणों ने सबसे पहले उपायुक्त को बताया की धुरकी मुख्य पथ से शक्ति, मिरचइया, टाटीदीरी होते पनघटवा तक पथ निर्माण कराने का मांग किया है। ग्रामीणों ने कहा की आजादी से अबतक उक्त पथ का पक्कीकरण नहीं हुआ है उपायुक्त ने कहा की वह देखेंगे। वहीं ग्रामीणों ने भुमि के दाखिल खारिज के संबंध मे अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान खुटिया पंचायत के मुखिया लक्ष्मण यादव ने उपायुक्त से भुमफोर गांव के डूब क्षेत्र के रैयत और धुरकी बेलासपुर पथ निर्माण मे भुमि अधिग्रहण का मुआवजा अबतक नहीं मिलने की जानकारी उपायुक्त को दिया है।
वहीं धुरकी के ग्रामीण सहादत अंसारी ने मुखिया द्वारा चौदहवीं वित्त से लेकर पंद्रहवीं वित्त की राशी से मुखिया के द्वारा मनमानी तरीके से जनहित मे नहीं करके अपने चहेतों के घर दरवाजे पर चापाकल लगाने की शिकायत उपायुक्त के समक्ष किया है। समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त और एसपी ने धुरकी के विभिन्न चौक-चौराहे पर घुम-घुमकर ग्रामीणों और दुकानदारों को कोवीड-19 से बचाव को लेकर मास्क का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंस का नियमित रूप से पालन करने की बात ग्रामीणों को समझाया। इस दौरान थाना प्रभारी गोपाल शर्मा, नगरउटारी के थाना प्रभारी अशोक सिंह मौजूद थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play