मझिआंव : ओबीसी एकता अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व में झारखंड राज्य के राजधानी रांची से चलकर गढ़वा जिला के मंझिआवं प्रखंड के ग्राम सोनपुरवा में ओबीसी एकता अधिकार सह न्याय रथ यात्रा के साथ विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
मौके पर केंद्रीय सचिव आनंद विश्वकर्मा ने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद यहां पिछड़ा एवं ओबीसी आबादी 60 प्रतिशत से अधिक है फिर भी सामाजिक आर्थिक आधार पर ओबीसी को एकमात्र 14 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है जो उचित नहीं है झारखंड में रहने वाले पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के द्वारा जातीय जनगणना के आधार पर 52 प्रतिशत आरक्षण की मांग के समर्थन की आवाज उठानी जरूरी है हर सरकार को पिछला वर्ग की लोगों को सभी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करना होगा।
Advertisement
मौके पर कपिलदेव चौधरी, रामाशीष चौधरी, विनोद चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
मौके पर ओंकार चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, अमर प्रसाद सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।