गढ़वा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष राजेश शरण सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के आदेशानुसार सोमवार, को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलचंपा में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा रवि चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नौनिहाल विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के पास बैठने के लिए बेंच-डेस्क नहीं हैं और वे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालय भवन नहीं होने के कारण एक ही कक्षा में कई कक्षाओं के बच्चे एक साथ पढ़ रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान श्री चौधरी ने पाया कि एक बच्चा, आर्यन कुमार, जो एक आंख से अंधा है, उसकी स्थिति दयनीय है। उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने एवं अन्य सरकारी लाभ दिलाने हेतु पहल की जा रही है।
Advertisement
विद्यालय की हालत देखकर प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेंद्र नारायण, एमसीडीपीओ लक्ष्मी भारती, एवं शिक्षा विभाग के सीआरपी को बुलाकर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए कि तत्काल इन बच्चों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके।
इस अवसर पर पीएलवी कृष्णानंद दुबे, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।