गढ़वा गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय गढ़वा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के तीनों संकायों में सत्र 2020- 23 के लिए नामांकन 21 सितंबर तक होगा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर संयुक्ता सिंह ने बताया की विश्वविद्यालय द्वारा पहले नामांकन की अंतिम तिथि 10 सितंबर दी गई थी जिसे बढ़ाकर 21 सितंबर किया गया है। इच्छुक छात्राएं निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन नामांकन करवा सकती है। छात्राओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय में आनलाइन नामांकन की व्यवस्था की गई है। शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ईमेल आदि लाना आवश्यक है।