whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28175221 readers visited
Loading...

Advertisement

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का आह्वान: 6 अगस्त को रांची में आमरण अनशन में शामिल हों

location_on गढ़वा access_time 02-Aug-24, 06:29 PM visibility 754
Share



अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का आह्वान: 6 अगस्त को रांची में आमरण अनशन में शामिल हों
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई गढ़वा के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई गढ़वा के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे और महासचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने जिले के शिक्षकों से अपील की है कि वे 6 अगस्त 2024 को रांची में मुख्यमंत्री निवास के समक्ष आयोजित होने वाले आमरण-अनशन कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने शिक्षकों से इस आंदोलन को समर्थन देने और बड़ी संख्या में रांची पहुंचने का आह्वान किया है। शिक्षक समस्याओं को लेकर आंदोलन की घोषणा अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य इकाई ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 5 अगस्त 2024 से रांची में मुख्यमंत्री निवास के समक्ष आमरण अनशन की घोषणा की है। संघ ने गढ़वा जिले के शिक्षकों को 6 अगस्त को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया है।
Advertisement
संघ के प्रमुख मुद्दे 1. MACP व्यवस्था : - शिक्षकों के लिए 12 वर्षों की सेवा पूरी करने के बावजूद MACP का लाभ नहीं मिल रहा है। संघ इस व्यवस्था को लागू कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। 2. स्वास्थ्य बीमा योजना : - संघ ने स्वास्थ्य बीमा योजना का अविलंब क्रियान्वयन कराने की मांग की है। 3. अंतर जिला स्थानांतरण : - शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण को शीघ्र संपन्न कराने की मांग की गई है। 4. अन्य कार्यों का दबाव : - शिक्षकों के ऊपर उनके मूल कार्यों के इतर विभिन्न कार्यों का दबाव पड़ रहा है, जिसकी मुखालफत के लिए संघ ने इस आंदोलन की घोषणा की है। आंदोलन की तैयारी संघ ने गढ़वा जिले के सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे 6 अगस्त को रांची की धरती पर पहुंचें और अपनी पदचाप की गूंज से सरकार को अपनी मांगों को मानने पर मजबूर करें।
Advertisement
संघ ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के मान-सम्मान और हक-हकूक की लड़ाई है, और इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए शिक्षक संघ के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें। गढ़वा जिले के शिक्षक बड़ी संख्या में इस अनशन कार्यक्रम में भाग लेकर अपने अनशनकारी साथियों का मनोबल बढ़ाएंगे और रांची की धरती पर अपनी एकता और संकल्प को प्रदर्शित करेंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play