गढ़वा : श्रीराम जन्मभूमि के यज्ञ मंडपम में मानस मण्डली गढ़वा द्वारा आयोजित 500वां साप्ताहिक मंगलवारीय सुंदरकांड का पाठ 30 जुलाई 2024 को भव्यता और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मानो एक स्वप्न के सच होने जैसा था। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भी यह कार्यक्रम काफी प्रभावित किया। यह संयोग ही है कि श्रीराम मंदिर 500 वर्षों के संघर्ष के बाद पूर्ण रूप ले रहा है और गढ़वा का सुंदरकांड मानस पाठ का भी यह 500वां आयोजन था।
लोगों के आराध्य भगवान श्रीराम जी की जन्मभूमि पर सुंदरकांड का गायन करके श्रद्धालु धन्य हो गए। अब 501वां अखंड साप्ताहिक मंगलवारीय संगीतमय दिव्य श्री सुंदरकांड मानस पाठ का भव्य और दिव्य महाआयोजन गढ़वा सोनपुरवा (रेलवे-स्टेशन रोड) स्थित ऐतिहासिक दिव्य देव भूमि श्रीराम लला मंदिर प्रांगण में दिनांक 06 अगस्त 2024, मंगलवार शाम 6:15 बजे से आयोजित किया जाएगा।
श्रीराम लला मंदिर कमिटी के प्रमुख सदस्यगणों ने 501वें अखंड साप्ताहिक मंगलवारीय संगीतमय दिव्य श्री सुंदरकांड मानस पाठ को ऐतिहासिक आयोजन बनाने पर विचार-विमर्श किया। पूरे मंदिर कमिटि में उत्सव जैसा माहौल है।
आइए अपने आयोजन को सजीवता प्रदान करें और दिव्य श्री सुंदरकांड मानस पाठ कर अपने मन, कर्म और वाणी को पवित्र कर लें।