whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21039484
Loading...


हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, तानाशाही रवैये के खिलाफ पुतला फूंका

location_on गढ़वा access_time 01-Aug-24, 06:44 PM visibility 508
Share



हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, तानाशाही रवैये के खिलाफ पुतला फूंका
पुतला दहन करते भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के अध्यक्षता एवं नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में हेमंत सरकार द्वारा विधानसभा में भाजपा विधायकों द्वारा उठाए गए सभी विभागों में कार्यरत अनुबंधकर्मियों का स्थायीकरण, वादा के अनुसार पांच लाख युवाओं को रोजगार नहीं देने एवं विधानसभा में मांग नहीं मानने के तानाशाही रवैये के खिलाफ पुतला फूंका गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झामुमो सरकार झारखंड में युवाओं, महिलाओं और गरीबों को धोखा देने का काम कर रही है। हेमंत सरकार तानाशाह बन चुकी है और चारों तरफ गुंडाराज और माफिया राज बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित में आंदोलन कर रहे भाजपा विधायकों को विधानसभा में जिस तरह से प्रताड़ित किया गया, वह तानाशाही रवैये को स्पष्ट कर रहा है।
भाजपा नेता मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री और विधायक की तानाशाही से जनता त्राहिमाम कर रही है। आने वाले दिनों में जनता ऐसे निकम्मी झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है। भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि हेमंत सरकार तानाशाह बन चुकी है और ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है और गढ़वा सहित पूरे झारखंड में झामुमो का गुंडाराज चल रहा है। मौके पर भाजपा नेता भगत सिंह साहू, राजीव राज तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, हरेन्द्र दुबे, रितेश चौबे, मुन्ना तिवारी, गिरेंद्र पाण्डेय, विनोद चन्द्रवंशी, चंदन जायसवाल, कैलाश कश्यप, यशवंत मिश्रा, राकेश शंकर गुप्ता, बंधु राम, सुप्रीत केसरी, धनंजय गोंड, टींकु गुप्ता, विशाल गुप्ता, गौरी बिंद, सुरेंद्र विश्वकर्मा, शुभम् गुप्ता, कमलेश निरंजन सिन्हा, उदय मेहता, अविनाश पासवान, रंजीत चौरसिया, खुर्शीद आलम, शनि चंद्रवंशी, मनीष गुप्ता, विकास तिवारी, प्रिंस तिवारी, ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#4
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

#5
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play