बिशुनपुरा : थाना प्रभारी चुनवा उराँव के नेतृत्व में महुली मोड़ समीप ओवर लोड सवारी वाहनों के प्रति सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमे ओवर लोड सवारी को लेकर चल रहे तीन टेम्पू को जब्त कर चलान काटा गया। अभियान में दो पहिया, टेंपू सहित वाहनों का जांच किया गया।
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सवारी वाहन मालिको को सरकार द्वारा बनायी गई नियमों को पालन करते हुए ही वाहन चलाना है, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क लगा कर ही सवारी वाहनों में बैठना है, उन्होंने इन सभी नियमों का पालन नहीं करने वाले पर कड़ी कारवाई करने की बात कही।