whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21039644
Loading...


जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली ने किया फलदार पौधों का वितरण

location_on गढ़वा access_time 01-Aug-24, 03:59 PM visibility 534
Share



जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली ने किया फलदार पौधों का वितरण
फलदार पौधों का वितरण करते जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के सदस्य गण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के तत्वाधान में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता जी के मेनरोड स्थित प्रतिष्ठान के सामने साप्ताहिक बाजार के दिन सैकड़ों ग्रामीण एवं गढ़वा शहरी नागरिकों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा सहेली की निवर्तमान अध्यक्ष रितु जायसवाल ने की। मुख्य रूप से उपस्थित व्यक्तियों में जायन्ट्स गढ़वा सहेली के फाउंडर अध्यक्ष सह पूर्व यूनिट डायरेक्टर रश्मि कमलापुरी, फेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष रीता केशरी एवं फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी सीमा केशरी शामिल थीं। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि हर साल बरसात में सभी व्यक्ति को अपने माता-पिता के नाम से कुछ पौधे लगाने चाहिए।
इससे पर्यावरण में सुधार होगा, क्योंकि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ज्यादा पेड़-पौधे वाले क्षेत्र में बारिश भी अच्छी होती है। फलदार वृक्ष दो-तीन साल में फलने लगते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ आर्थिक लाभ के स्रोत भी बनते हैं। इस कार्यक्रम में सहेली के पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, माला केशरी, रीना केशरी, करुणा केशरी आदि सदस्य भी उपस्थित थीं। सभी ने मिलकर फलदार पौधों का वितरण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play