गढ़वा :खनन विभाग ने अवैध बालू भंडारण किए जाने को ले दो अलग अलग मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके तहत रंका थाना क्षेत्र के खपरो में सददाम अंसारी पिता मो. नजरूल हक को अवैध भंडारण करते पाया गया। वहां चार हजार घन फीट बालू का भंडारण कर रखा गया था। इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त बालू कनहर नदी से लाया गया था। उक्त बालू का भंडारण व्यापार करने के लिए रखा पाया गया था।
इसी प्रकार के मामले में खनन विभाग द्वारा गढ़वा थाना के डुमरिया में शैलेश तिवारी पिता सच्चिता तिवारी के यहां भी अवैध बालू भंडारण जब्त किया गया है। इनके पास दो हजार पांच सौ घनफीट बालू का भंडारण किया गया था।
Advertisement
अवैध भंडारण के विरूद्ध गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।