सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के शारदा गांव निवासी 55 वर्षीय बच्चन पासवान अपने गांव से तीन दिन पूर्व ग्यारह सदस्यों के साथ बाबा धाम के लिए निकला था। इस क्रम में बीते सोमवार की अहले सुबह जल भरने के पूर्व सीढ़ी पर अपने सहयोगियों के साथ स्नान कर रहा था कि अचानक गिर गया। जिससे उसके सर में गंभीर चोट आयी। स्थानीय प्रशासन तथा सहयोगियों की मदद से रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्चन पासवान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर दूरभाष के माध्यम से इनके स्वजन को दिया गया।
इस घटना के बाद साथ में निकले बाबा धाम जाने वालो साथियों ने बीच रास्ते से ही मृतक का शव लेकर निवास स्थान शारदा गांव मंगलवार लौट गए और मृतक का शव स्वजनों को सुपुर्द कर दिया।
Advertisement
शव के देखते ही पूरे घर में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही मृतक के घर सांत्वना देने पहुंची पंचायत के मुखिया कलावती देवी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मृतक मेहनत मजदूरी कर पूरे घर का भरण पोषण करता था। मुझे इसके लिए भारी दुख है। इस घड़ी मैं मृतक के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहूंगी। सरकार के द्वारा मिलने वाले सभी सुविधा मृतक के पत्नी को जितना जल्द हो सके दिलाने का काम करूंगी।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम, बीडीसी प्रतिनिधि पवन सिंह, वार्ड सदस्य महेंद्र बैठा, अखिलेश उरांव, रवि कुमार रजक, बसंत पासवान, भारत साह, मनोज शाह, नरेश पासवान आदि उपस्थित थे।