गढ़वा : युवा समाजसेवी और राजद नेता सोनू यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव से मिलकर गढ़वा जिले की विभिन्न समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने गढ़वा विधानसभा में राजद की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी और बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में गढ़वा से राजद का प्रत्याशी न होने के कारण पार्टी कमजोर हो गई है।
सोनू यादव ने प्रदेश अध्यक्ष से अपील की कि इस बार के विधानसभा चुनाव में गढ़वा से राजद का प्रत्याशी उतारा जाए ताकि राजद कार्यकर्ताओं की मजबूती बनी रहे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में राजद कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। मुलाकात के दौरान बूथ मजबूती और राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।
Advertisement
इस अवसर पर जगदीश यादव, सुभाष मेहता, राजकुमार राम, कामेश्वर यादव, रामनिवास यादव, जगनारायण यादव, रामेश्वर यादव, अमरेश यादव, राजेस्वर गुप्ता, पंकज यादव और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।