गढ़वा : उद्यमिता संवर्धन सामुदायिक संसाधन सेवियों को 32 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं लोगों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण संस्था के निदेशक इंदु भूषण लाल, जेएसएलपीएस के शेखर सत्यकेतु, फैकल्टी मिथिलेश कुमार सिंह पंकज कुमार वर्मा ने लोगों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।
इस मौके पर संस्था के निदेशक इंदु भूषण लाल ने कहा की आप सभी लोगों के ऊपर आज से एक बड़ी जिम्मेवारी मिल रही है। अब आपको जिले के समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालंबन बनाने के लिए काम करना है इसके लिए आपको उनलोगो से मिलकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए काम करने होगा इसके लिए आपको समूह की महिला (दीदी ) के पास जाना होगा और उनसे मिलकर महिला समूह की महिलाएं किस क्षेत्र में स्वरोजगार करना चाह रहे।
Advertisement
वह जिस क्षेत्र में स्वरोजगार करना चाहते हैं उसे क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू करने के दौरान आने वाले सभी समस्याओं का निदान करने की जवाबदेही आपकी होगी।
जेएसएलपीएस के शेखर सत्यकेतु ने कहा कि सामुदायिक संसाधन सेवियों को विभिन्न प्रखंडों में तैनात कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का टास्क दिया जायेगा। सामुदायिक संसाधन सेवी निर्धारित मापदंडों के अनुसार जीविका दीदियों का चयन कर संबंधित प्रखंड कार्यालय को जानकारी उपलब्ध देगे। समूह की महिला को चाय व मिठाई की दुकान, स्नैक्स की दुकान, फल व सब्जी की दुकान, किराना दुकान, स्टेशनरी की दुकान, जूते-चप्पल की दुकान, रेडीमेड कपड़ा की दुकान खोलने में मदद करेगे।
इस मौके पर फैकल्टी मिथलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, रूस्तम अली, अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार रवि, प्रेम, प्रद्युमन शामिल थे।