गढ़वा : विश्व मानव दुर्व्यापार निषेध दिवस के अवसर पर गैर सरकारी संगठन लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान ने गढ़वा जिले के आठ प्रखंडों (बरगढ़, भंडरिया, रमकंडा, रंका, गढ़वा, मेराल, बिशुनपुरा और मझिआंव) में स्कूली बच्चों और महिला समूहों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया और तस्करी के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।
संस्था वर्ष 2023 से क्षेत्र में बाल विवाह, बाल मजदूरी/बाल व्यापार और बाल यौन शोषण पर कार्य कर रही है। गढ़वा जिले में संस्था ने वर्ष 2023 में 46 और वर्ष 2024 में अब तक 23 बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।
उक्त कार्यक्रम में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, पंचायती राज के सदस्यगण और लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisement
संस्था का उद्देश्य है कि समाज में बाल व्यापार और यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाकर, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।