खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के अरंगी पंचायत के हिरवंती कुवंर आवास नहीं रहने के कारण अपने दो बच्चों के साथ किसी तरह घर पर प्लास्टिक डालकर इस बरसात किसी तरह इस मौसम में भी रह रही है
विधवा महिला ने बतलाई की हमारे पति के मृत्यु लगभग 4 साल पहले हो गइ है लेकिन अभी तक हमको आवास या विधवा पेंशन नहीं मिला लिहाजा हम अपना और बच्चों का जीवन यापन करने के लिए बाहर काम करने को मजबूर हैं। जिससे हमारा बच्चों का पालन पोषण हो रहा है हमको केवल जनप्रतिनिधियों के द्वारा हर साल आश्वासन दिया जाता है लेकिन अभी तक न तो आवास मिला और नहीं विधवा पेंशन।