बंशीधर नगर : बंशीधर नगर के सुरक्षित वन क्षेत्र गरदा गाव से अवैध रूप से उत्खनन कर बालू उठाव कर ला रहे बालू लगा एक ट्रैक्टर को चितविश्राम गांव से वन विभाग के कर्मियों ने जप्त किया है। जब्त ट्रैक्टर चितविश्राम गांव के कृष्णा राम का बताया जाता है। वन विभाग के फॉरेस्टर शंभू तिवारी ने बालू लदा जप्त ट्रेक्टर मालिक के विरुद्ध अवैध उत्खनन के मामले पर वन अधिनियम का मामला दर्ज किया है।
इस मामले में फॉरेस्टर शंभू तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि गर्दा वन क्षेत्र से अवैध रूप से बालू का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वनरक्षी शशि कुमार तथा प्रमोद कुमार के साथ छापामारी किया गया जिस दौरान चित्र विश्राम ग्राम के समीप बालू लदा ट्रैक्टर जप्त किया गया।
मौके का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा।