गढ़वा : मध्या पंचायत के मध्या गांव में आम बागवानी योजना की जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि सभी पौधा नियम पूर्वक लगे हुए हैं और स्वस्थ हैं। टेका भी लगाया गया है। इमारती पौधा के साइड टीसीबी निर्माण करने का आदेश बीडीओ के द्वारा दिया गया ताकि जल संचयन हो सके और पौधा को नमी मिल सके।
जांच के मौके पर मध्या पंचायत के मुखिया बिंदु देवी और ग्रामीण जनता उपस्थित थे।