गढ़वा : अग्रवाल परिवार गढ़वा ने लगातार 45वें सप्ताह जरुरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया। चन्द्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल परिवार सदा ही जरुरतमंदों और दीनहीनों की सेवा करता रहता है। इसी सेवा के तहत लगातार 45वां सप्ताह भोजन का वितरण किया गया।
हर्ष अग्रवाल ने बताया कि आज अग्रवाल परिवार गढ़वा द्वारा हनुमान मंदिर रंका मोड़ पर प्रसाद रूपी भोजन का वितरण लोगों के बीच किया गया। इस तरह के आयोजन से स्वयं में बहुत तसल्ली मिलती है कि कम से कम कुछ जरुरतमंद लोगों को भोजन कराकर उनका पेट भरने का आनंद मिलता है। हमलोगों द्वारा शादी की सालगिरह, जन्मदिन, पुण्यतिथि आदि के उपलक्ष्य में भी इस तरह का आयोजन किया जाता है।
Advertisement
इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मानस अग्रवाल आदि उपस्थित थे।