पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शाहद हरिजन टोला निवासी सदन भुइँया को बीती रात्रि लाठी डंडा से पिट पिट कर एवम चाकू घोंप कर हत्या कर दिया। इसके पूर्व मृतक के बड़े भाई मदन भुइँया को भी आरोपीत परिवार ने ही 1991- 92 में गोली मारकर हत्या कर दिए थे।घटना सात से आठ बजे रात्रि की है।
घटना के संबंध में भुगभोगी परिवार ने बताया कि आरोपी विकास मेहता उर्फ गुड्डन पिता धर्मपाल मेहता ने अपने चार साथियों के साथ कच्ची शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थेऔर जातिसूचक गाली देते हुए मारने की बात कह रहे थे। मृतक सदन एवम उसके अन्य परिजन विकास एवम उसके साथियों को समझा बुझाकर घर पहुचा रहे थे, किन्तु कुछ दूरी जाने के बाद के बाद अपने साथियों के साथ पुनः लौटा और लाठी डंडे से सभी सदन को पीटने लगे।
इन सभी के मार से जब सदन भुइँया जमीन पर गिर गया तब विकास कमर से चाकू निकाल चेहरे एवम गर्दन पर कई बार वार किया और मर गया मर गया कह भागने लगे।घरवालों द्वारा हल्ला मचाने पर एक आरोपी अपनी बाइक छोड़ भग गया।
ज्ञात हो कि आरोपित परिवार ही 1990 91 में मृतक के बड़े भाई मदन भुइँया को गोली मारकर हत्या कर दिए थे। लेस्लीगंज पुलिस हत्या का मामला भा द स 302 /34 के तहत विकास मेहता उर्फगुड्डन,पेंटर मेहता पिता धर्मपाल मेहता एवम शशिकांत मेहता व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है किंतु अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।