मेराल : मेराल पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात्रि विशेष अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई किया गया इस दौरान पुलिस ने दुलदुलवा गांव से 200 लीटर अवैध देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की रात्रि करीब 8:00 बजे दुलदुलवा गांव स्थित जंगल में अवैध रूप से चलाए जा रहे दो भट्टी को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 200 लीटर तैयार महुआ का शराब, दो गैस सिलेंडर, एक सिंटेक्स 1 ड्राम तथा दो मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। इसके अलावे बड़ी मात्रा में जावा महुआ के साथ दो शराब भट्टी को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।
उक्त अभियान के दौरान अवैध शराब कारोबारी शिवकुमार साहू, विक्रम चंद्रवंशी सहित एक नाबालिक लड़का को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिवकुमार साहू तथा विक्रम चंद्रवंशी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया नाबालिक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
इस अभियान में पीएसआई रंजन कुमार तथा अजीत कुमार एएसआई संजय कुशवाहा तथा संजय महतो सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।