गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संस्थापक सदस्य अरविंद कुमार तूफानी के पिता, पूर्व विधायक हीरा राम तूफानी के आकस्मिक निधन पर ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा फ़ेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान में संपन्न हुई।
इस शोक सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि अरविंद जी के पिता शांत स्वभाव, कुशल व्यक्तित्व, राजनेता तथा सामाजिक व्यक्ति थे, जो पूरे परिवार को अनुशासनात्मक ढंग से एकजुट रखे हुए थे। आज के समय में यह बहुत ही बड़ी बात है। शोक सभा में उपस्थित सदस्यों ने उनके पिता जी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की एवं दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।
Advertisement
साथ ही, ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतक की आत्मा को स्वर्ग में शांति मिले एवं उनके परिजनों को इस भीषण त्रासदी को सहने की शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा के पश्चात सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। शोक सभा में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन 8 के पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, पूर्व अध्यक्ष बिनोद कुमार, पूर्व प्रशासनिक निदेशक चंद्र भूषण सिन्हा, वित्त निदेशक अशोक केशरी, मनोज केशरी, दीपक केशरी, चंदन चंद्रवंशी आदि सदस्य उपस्थित थे।