whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169875 readers visited
Loading...

Advertisement

मनरेगा कार्य पूरी तरह ठप, मजदूरां को नहीं मिल रहा काम : सुरेंद्र मनरेगा कर्मियों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

location_on गढ़वा access_time 24-Jul-24, 08:50 PM visibility 738
Share



मनरेगा कार्य पूरी तरह ठप, मजदूरां को नहीं मिल रहा काम : सुरेंद्र
मनरेगा कर्मियों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
हड़ताल पर बैठे लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले के मनरेगा कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में वादा निभाओ, स्थाई करो, मुहिम के तहत गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित धरना में जिले के विभिन्न प्रखंडों के मनरेगा कर्मी शामिल हुए। मनरेगा कर्मियों ने सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर रंका अनुमंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि मनरेगा कार्यों को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया है। साथ ही काम नहीं मिलने के कारण गढ़वा जिले में लगातार मजदूर पलायन कर रहे हैं। जिला में संचालित बिरसा सिंचाई कूप की 5058, अबुआ आवास की 10003, बिरसा हरित ग्राम योजना की 1500 एकड़ की बागवानी योजना में कुल 12023 मजदूरों का डिमांड चल रहा है।
Advertisement
जिसमें एक सप्ताह पूर्ण 26550 मजदूर काम कर रहे थे। प्रतिदिन मजदूरों की संख्या में कमी आ रही है। यह कहीं न कहीं सरकार की विफलता का कारण है। जिला सचिव अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि सरकार अपने हथकंडे से जनसेवक, पंचायत सचिव से पत्र के माध्यम से काम करना चाहती है जो संभव नहीं है। परंतु सरकार मनरेगाकर्मियों की सुध नहीं ले रही है। जब तक मनरेगा कर्मियों की मांग सरकार मान नहीं लेती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर बीपीओ सुनील कुमार पासवान, अमजद आलम, आरफीन जलाल अंसारी, उमेश पाल, राजू रंजन धर दुबे, प्रेमचंद वर्मा, अजय कुमार ठाकुर, गुलजार अंसारी, निभा तिवारी, मेनका कुमारी, कनता टोप्पो, विजय कच्छप, अमृत लकड़ा, रविन्द्र राम, अनिल दास, राजेश कुमार, उमेश कुमार, दिग्विजय दुबे, देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राजाराम पाण्डेय, आनंद कुमार केशरी, संतोष बैठा, पिनाकी चतुर्वेदी, वरुण मिश्र, अश्लेष तिवारी आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play