whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281184
Loading...


अभाविप का ऑनलाइन सदस्यता अभियान 14 से

location_on गढ़वा access_time 12-Sep-20, 05:43 PM visibility 663
Share



अभाविप का ऑनलाइन सदस्यता अभियान 14 से


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ऑनलाइन सदस्यता अभियान 14 सितंबर से 05 अक्टूबर के बीच चलाएगा सदस्यता अभियान में कॉलेज व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों को जोड़ा जाएगा। कुछ जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गढ़वा जिला के जिला संयोजक निशांत चतुर्वेदी ने दी है। उन्होंने इस आशय के जारी विज्ञप्ति में कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वर्ष 2019-20 में देशभर में रिकार्ड 33.39 लाख सदस्य बनाए। इस साल इसे और आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसका उद्देश्य छात्र और शिक्षकों के हित में काम करना है। एबीवीपी वर्ष भर अनेकों गतिविधियों के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना, भारत भूमि के सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन और प्रचार-प्रसार करना, राष्ट्रीय नायकों के प्रति आदर भाव को बनाए रखना, संविधान की गरिमा के अनुरूप कार्य करना आदि है।
संगठन में ऐसे सभी समान विचारधारा के लोगों का स्वागत है, जिनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी है। साथ ही साथ समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया। वहीं इस बार के सदस्यता प्रभारी श्रीकांत सोनी ने कहा की इस साल संपूर्ण सदस्यता सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए ही की जा सकेगी। साथ ही सदस्यता निशुल्क रहेगी। कोरोना संकट को देखते हुए ऑनलाइन और निशुल्क सदस्यता का निर्णय लिया गया है।  एबीवीपी की वेबसाइट abvp.org/join पर जाकर विद्यार्थी, शिक्षक सदस्यता के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण गूगल अकाउंट, फेसबुक अकाउंट या ईमेल और मोबाइल नंबर से किया जा सकेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play